-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा मे जलपान एवं अल्पाहार के स्टॉल लगाए

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026, जुलाई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-07-03T12:30:20Z
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा मे जलपान एवं अल्पाहार के स्टॉल लगाए 


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 

गाजीपुर, 03 जुलाई, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशों के क्रम में जनपद गाजीपुर में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के कुल 18 परीक्षा केन्द्रों/विद्यालयों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा जलपान एवं अल्पाहार के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण चाय, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हुआ। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक ओर सम्मानजनक स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर उन्हें अच्छी आय अर्जित करने का अवसर भी मिला। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती तथा पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भी स्वयं सहायता समूहों द्वारा इसी प्रकार के जलपान स्टॉल संचालित किए गए थे, जिनसे समूहों की महिलाओं को अच्छी आय प्राप्त हुई थी। इन सफल प्रयासों के आधार पर जनपद प्रशासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पहल को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को केवल वित्तीय सहायता तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना शासन एवं जनपद प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में भी विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, मेलों, आयोजनों एवं सार्वजनिक अवसरों पर स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें आयवर्धन के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद प्रशासन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इस प्रकार की पहल महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।
Komentar

Tampilkan

  • स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा मे जलपान एवं अल्पाहार के स्टॉल लगाए
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज