जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र शुल्क में 90% की बढ़ोतरी
दैनिक शाक्य समाचार
बृजभान यादव
आलापुर (अंबेडकर नगर) जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा रहे लोगों को 90% अधिक फीस जमा करने पर ही जारी किया जाएगा। मालूम हो तहसील कार्यालय से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को पहले नोटरी शपथ पत्र के साथ अन्य कागजी कार्यवाही पूरी कर ब्लाक पर आती है।ब्लाक पर पहुंचने पर सचिव सहित आशा आंगनबाड़ी प्रधान सचिव आदि की रिपोर्ट लग कर आदेश जारी करने के लिए पुनः फाइल तहसील भेजी जाती है जहां पर सैकड़ो की संख्या में भेजे गए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश तहसील में महीनों लटका रहता है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगो को महीनों तहसील और ब्लाक की गणेश परिक्रमा करनी पड़ती है। सैकड़ो ग्रामीणों को रोजाना विकास खण्ड का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के एडमिशन, आधार कार्ड बनाने में हो रही दिक्कतों से लोग परेशान हैं लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी महीनो दो दो महीनों से सारी रिपोर्ट लगकर भेजे गए आवेदनों को तहसील में ही सुरक्षित रख लिया है। परेशान लोग कभी ब्लाक और कभी तहसील की गणेश परिक्रमा करने पर मजबूर हैं। उपजिलाधिकारी आलापुर एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की उदासीनता से परेशान लोगों को राहत नहीं मिल रही है तो दूसरी तरफ जहां प्रमाण पत्र निकलवाने का शुल्क पहले 10 रुपए लग रहा था वही शुल्क अब बढ़कर 100रुपए हो गया। प्रमाण पत्र शुल्क में 90% की बढ़ोत्तरी हो गई जिससे गरीब लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इस 90% शुल्क बढ़ोत्तरी के बारे में जब ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बढ़ोत्तरी की गई है इसमें कर्मचारी द्वारा अपनी तरफ से कोई शुल्क की बढ़ोत्तरी नही किया गया है। सहायक खण्ड विकास अधिकारी (पंचायत) से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नेटवर्क में नही था और पता चला कि पंचायत किसी विभागीय कार्य से बाहर गए हुए हैं। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में की गई 90% की बढ़ोत्तरी से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।