*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी*
दैनिक शाक्य समाचार
बृजभान यादव
आलापुर,अंबेडकरनगर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओ से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों ने जनपद में कार्यरत पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, सुरक्षा एवं अन्य व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण में सहयोग का अनुरोध किया।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उन्हें निर्भीक होकर कार्य करने के लिए सकारात्मक वातावरण मिलना आवश्यक है। दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा पत्रकारों के साथ समन्वय और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अनीस मसूदी, जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड,रवींद्र वर्मा,तहसील मंत्री कृष्ण सिंह, जिला संगठन मंत्री कृष्णचंद्र दूबे, सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।