-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

नई उम्मीदों के साथ शुरू हुआ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का शैक्षणिक सत्र तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

गुरुवार, 2 जुलाई 2026, जुलाई 02, 2026 WIB Last Updated 2026-07-02T14:31:41Z
नई उम्मीदों के साथ शुरू हुआ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का शैक्षणिक सत्र तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव


संत कबीर नगर। जिले के दक्षिणांचल स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में गुरुवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ। विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता अनुशासन कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास ही उत्कृष्ट परिणाम का आधार हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र में पूरे समर्पण के साथ अध्ययन करने तथा शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दिलाया विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम देकर संस्थान का नाम रोशन करेगी उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के नियमित अध्ययन एवं विद्यालयी गतिविधियों में सहयोग करने की अपील भी की।
सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय एवं प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा नए प्रवेश के लिए अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, हरिश्चंद्र यादव प्रेम प्रकाश पांडेय कृष्णा मिश्र महेंद्र चौधरी दिग्विजय यादव धर्मेंद्र चौरसिया सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
Komentar

Tampilkan

  • नई उम्मीदों के साथ शुरू हुआ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का शैक्षणिक सत्र तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज