-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

उच्च कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समयसारणी जारी।

अभयराज सिंह
शनिवार, 25 जुलाई 2026, जुलाई 25, 2026 WIB Last Updated 2026-07-25T14:36:18Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत समस्त वर्गो के छात्र व छात्राओं हेतु दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जो छात्रवृत्ति वेबसाइट http://scholarship.up.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है।
     उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक, विश्वविद्यालय व एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 23 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक, छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकापी संस्थान में जमा कराना 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णाक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2026 तक, विश्वविद्यालय व एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करना 15 सितम्बर से 05 नवम्बर, 2026 तक एवं संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2026 तक है।

Komentar

Tampilkan

  • उच्च कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समयसारणी जारी।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज