मासिक धर्म स्वच्छता अभियान के तहत छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित कर दी गई स्वच्छता की जानकारी
दैनिक शाक्य समाचार
गाजीपुर । मासिक धर्म स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला भूमिहार समाज की तरफ से उच्च प्राथमिक विद्यालय विराईच में छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अध्यापिका गायत्री राय ने बताया कि " मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है और इस दौरान उचित स्वच्छता अपनाकर अनेक संक्रमणों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्हें समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने, स्वच्छ हाथों का उपयोग करने, प्रयुक्त पैड का सुरक्षित निस्तारण करने तथा संतुलित आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया"
उसके साथ ही छात्राओं से अपील की कि वे मासिक धर्म से जुड़े भ्रम और संकोच को दूर करें तथा इस विषय पर खुलकर बात करें। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अभियान को छात्राओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
इस अवसर पर रंजना राय , अर्चना राय , ज्योति , गायत्री ,स्मृति आदि उपस्थित रही।