-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए आचार्य पुष्कर कृष्ण शास्त्री

बुधवार, 29 जुलाई 2026, जुलाई 29, 2026 WIB Last Updated 2026-07-29T15:41:04Z
स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए आचार्य पुष्कर कृष्ण शास्त्री


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के आचार्य (परास्नातक) पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आचार्य पुष्कर कृष्ण शास्त्रीको महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि बाबा काशी विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा जी की कृपा का प्रतिफल मानी जा रही है। पुष्कर कृष्ण शास्त्री मूलतः जनपद गाजीपुर के ग्राम एवं पोस्ट सिखड़ी, तहसील जखनियां, थाना दुल्लहपुर के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा काशी में हुई तथा शास्त्री एवं आचार्य की शिक्षा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से पूर्ण की। उनके पिता शशिकांत तिवारी कृषक हैं तथा माता श्रीमती ममता तिवारी गृहिणी हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा बड़े पिता संतोष तिवारी एवं बड़ी माता श्रीमती प्रेमा तिवारी के स्नेह, संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस सफलता पर परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर बड़े भाई प्रतीक तिवारी ने कहा कि त्याग, परिश्रम और समर्पण का फल अवश्य मिलता है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की कृपा सदैव बनी रहे। जय श्री राम
Komentar

Tampilkan

  • स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए आचार्य पुष्कर कृष्ण शास्त्री
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज