-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने वापस दिलाए ₹3.81 लाख

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026, अगस्त 07, 2026 WIB Last Updated 2026-08-07T12:22:33Z
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने वापस दिलाए ₹3.81 लाख



दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव



संतकबीरनगर।
साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत संतकबीरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस उसके खाते में दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह धनराशि रिकवर कराई।
जानकारी के अनुसार, अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम, थाना कोतवाली खलीलाबाद के साथ 26 अप्रैल 2026 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। ठग ने खुद को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर पीड़ित से ओटीपी प्राप्त कर लिया और उसके खाते से ₹6,26,000 की धनराशि ठग ली।
घटना के बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर क्राइम थाना पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना अभी प्रचलित है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा बैंकिंग चैनलों एवं संबंधित स्तरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि में से ₹3,81,966.63 को होल्ड/रिकवर कराया गया। इसके बाद उक्त धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
रिकवरी में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
धनराशि रिकवर/होल्ड कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक श्री रमेश यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल सौरभ यादव शामिल रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक या किसी भी वित्तीय संस्था के नाम पर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्तियों को ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित बैंक को सूचित करने के साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
Komentar

Tampilkan

  • साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने वापस दिलाए ₹3.81 लाख
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज