-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जमानियां रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, सांसद संगीता बलवंत ने रेल मंत्री को पत्र देकर उठाया जनहित का मुद्दा

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026, अगस्त 07, 2026 WIB Last Updated 2026-08-07T12:26:03Z

जमानियां रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, सांसद संगीता बलवंत ने रेल मंत्री को पत्र देकर उठाया जनहित का मुद्दा


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही सुविधा संबंधी मांग को लेकर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर जमानियां रेलवे स्टेशन (ZNA) पर प्रमुख एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पत्र दिया।
सांसद ने पत्र के माध्यम से ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पटना-इंदौर एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस एवं संघमित्रा एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के जमानियां स्टेशन पर ठहराव का विषय प्रमुखता से उठाया। जमानियां क्षेत्र ऐतिहासिक, कृषि एवं व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज एवं आम नागरिक वाराणसी, पटना, दिल्ली, हावड़ा सहित विभिन्न प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं।
प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को कई बार आसपास के स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय, दूरी और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जमानियां स्टेशन पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार से जुड़े आवागमन को भी बेहतर गति मिलेगी।
सांसद संगीता बलवंत द्वारा क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को प्राथमिकता के साथ रेल मंत्रालय के समक्ष उठाना उनके जनसरोकारों के प्रति सजगता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को दर्शाता है। वह समय-समय पर गाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की आवश्यकताओं को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के समक्ष मजबूती से रखती रही हैं।
सांसद ने यात्रियों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए जमानियां रेलवे स्टेशन पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की दिशा में आवश्यक कार्यवाही किए जाने का माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह किया है।
Komentar

Tampilkan

  • जमानियां रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, सांसद संगीता बलवंत ने रेल मंत्री को पत्र देकर उठाया जनहित का मुद्दा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज