-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

31 निर्माणाधीन गौशाला वाले क्लस्टरों के ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस_ सीडीओ केशव कुमार

गुरुवार, 14 सितंबर 2023, सितंबर 14, 2023 WIB Last Updated 2025-12-20T02:13:54Z

दैनिक शाक्य समाचार रिपोर्ट अमित यादव

बदायूं:जनपद में निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किए जाने हेतु क्लस्टर वार अस्थाई गौ आश्रय स्थल के संचालन की समीक्षा की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा द्वारा निरिक्षण किया गया जिसमें जनपद के कुल 286 क्लस्टरों में से 31 क्लस्टरों में गौशाला अक्रियाशील पाई गई एवं 19 क्लस्टरों में गौशाला निर्माणाधीन पाई गई एवं 61 क्लस्टर गौशाला विहीन पाए गए। 


इसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा 19 अक्रियाशील गौशाला वाले क्लस्टरों एवं 31 निर्माणाधीन गौशाला वाले क्लस्टरों के ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस निर्गत करते हुए एक सप्ताह के भीतर गौशाला संचालन के निर्देश दिए गए एवं 61 गौशाला विहीन वाले क्लस्टरों के ग्राम पंचायत सचिवों को 15 दिवस के अंदर अस्थाई गौशाला निर्माण कराते हुए निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने के निर्देश नोटिस के माध्यम से दिए एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों को उक्त के प्रभावी अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया।

दैनिक शाक्य समाचार 
Komentar

Tampilkan

  • 31 निर्माणाधीन गौशाला वाले क्लस्टरों के ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस_ सीडीओ केशव कुमार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज