-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

दमयंती पाठक के आकस्मिक निधन पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने उनके आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

बुधवार, 4 नवंबर 2026, नवंबर 04, 2026 WIB Last Updated 2026-11-04T11:07:20Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। क्षेत्र के सम्मानित नागरिक धर्मपाल पाठक की धर्मपत्नी दमयंती पाठक का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" उनके आवास पर पहुंचे। बिसौली विधायक ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान विधायक आशुतोष मौर्य के साथ प्रभाकर शर्मा "लिट्टे", ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर और पूर्व प्रांतीय सदस्य हरिओम पाराशरी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
Komentar

Tampilkan

  • दमयंती पाठक के आकस्मिक निधन पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने उनके आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज