दैनिक शाक्य समाचार
दानवीर सिंह
आसफपुर (बिसौली): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में वार्षिक पत्रिका "त्रिवेणी" का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ "राजू भैया" उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर पत्रिका का विमोचन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर और पूर्व प्रांतीय सदस्य हरिओम पाराशरी मौजूद रहे!
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमरनाथ शंखधार, प्रधानाचार्य करतार सिंह, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार और प्रधान लिपिक सुमति पाठक के नेतृत्व में अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया!
अतिथियों का भव्य स्वागत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार की ओर से बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, पूर्व प्रांतीय सदस्य हरिओम पाराशरी को प्रबंधक अनिल कुमार पाठक, योग शिक्षक निखिलेश पाठक, स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान, पूर्व प्रधान सतीश चंद्र पाराशरी, राकेश दीक्षित, स्वतंत्र पाठक, मुनीश कुमार सिंह और महेंद्र पाल शर्मा द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया!
पुस्तकों के महत्व पर डाला प्रकाश
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, "अच्छी पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं।" पुस्तकें हमें सही मार्ग दिखाती हैं और हमारे ज्ञान का विस्तार करती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को स्वाध्याय की आदत डालनी चाहिए!
ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी अवसर पर अरुण कुमार मौर्य, ठाकुर प्रसाद, मोहर सिंह, जयवीर सिंह, पीयूष पाराशरी, ब्रजेश यादव, शिव कुमार, अभिलाष मिश्रा, व्यायाम शिक्षक अभय कुमार सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, रजनीश मिश्रा, दिनेश पाल सिंह, भावना रानी वार्ष्णेय, सितारा बी, दामिनी गंगवार, ऋतुराज सिंह राठौर, राजीव काश्यप, ब्रह्म दत्त शर्मा, जुगल किशोर शर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग और शिक्षक उपस्थित रहे !
मंच का सफल संचालन संयुक्त रूप से महेश पाल सिंह और पीयूष पाराशरी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा उनके लिए स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था की!