-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बगरैन में जे एन इंटरप्राइजेज शोरूम का भव्य उद्घाटन, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

सोमवार, 2 नवंबर 2026, नवंबर 02, 2026 WIB Last Updated 2026-11-02T13:13:17Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (बगरैन): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बगरैन स्थित सिसईया रोड पर 'जे एन इंटरप्राइजेज शोरूम' का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने शोरूम मालिक इरफान को कस्बा बगरैन में इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शोरूम के मालिक इरफान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सम्मानित अतिथिगणों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस नए शोरूम के खुलने से अब क्षेत्र के ग्राहकों को अपनी पसंद के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर जैसे- फ्रिज, कूलर, एलसीडी, पंखे, कुर्सियां, मेज और गद्दे आदि उचित व सस्ते दामों पर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर ये रहे मौजूद:
इस खास मौके पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या के साथ राहुल सिंह करनपुर, पूर्व प्रांतीय सदस्य हरिओम पाराशरी, मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष (बिसौली) सुनील सिंह, महामंत्री राजेश उपाध्याय और राजीव सिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अम्बुज सिंह, रविलाल सिंह, वेदपाल सिंह, महेश गुप्ता, सन्नी सिंह, विजय चौहान, निर्भय सिंह, निर्दोष सिंह, ऋषिपाल, जितेन्द्र गुप्ता, तेजपाल शर्मा, सोमेश मिश्रा, दीपक चौहान, इरफान खान, छऊ खान, सुबोध सिंह, नसरत खान और महेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Komentar

Tampilkan

  • बगरैन में जे एन इंटरप्राइजेज शोरूम का भव्य उद्घाटन, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज