-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन जिला व महा नगर कार्यालय पर बहुत धूम धाम से मनाया गया ,नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की!!

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T12:26:09Z
दैनिक शाक्य समाचार 
मैनपुरी की सांसद  डिंपल यादव का जन्मदिन जिला व महा  नगर कार्यालय पर बहुत धूम धाम से मनाया गया ,नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को हमेशा अत्यंत महत्व दिया है। इसी क्रम में समाजवादी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। रानी लक्ष्मी बाई महिला सशक्तिकरण कोष की स्थापना कर महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी वूमेन पॉवर लाइन 1090 की मदद से 558000 से ज्यादा मामलों में महिलाओं व युवतियों को मदद पहुंचाई जा चुकी है,नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि महिलाएं सशक्त हों और उनका सर्वांगीण विकास हो इस उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की सरकार ने कई स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की थी  किशोरी शक्ति योजना के तहत महिलाओं व बच्चियों को उचित व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा था ,समान कार्य के लिए समान वेतन पाने के साथ ही महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले ऐसी व्यवस्था समाजवादी सरकार में थी ! आज सभी योजनाएं भाजपा सरकार में बंद हो गयी है, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर निo महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम,संजय सिंह, प्रवीण राठौड़, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम,अजय यादव, घनश्याम यादव, मंसूर इलाही, राम करन,राकेश यादव, महरूफ,गोविंद यादव,शिव दयाल, इश्तियाक खान, अभय द्विवेदी, प्रदीप यादव,जगदीश यादव, अनस खान,सीताराम,बृजेश सिंह चौहान, रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे!!
Comments

Tampilkan

  • मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन जिला व महा नगर कार्यालय पर बहुत धूम धाम से मनाया गया ,नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular