-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बसपा सुप्रीमो के जन्मोत्सव के लिए रवाना बसपाई,चेयरमैन सुनीता देवी ने दिखाई हरी झंडी, जयप्रकाश मौर्य ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T12:22:06Z
दैनिक शाक्य समाचार 

आलापुर/अंबेडकरनगर।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन के अवसर पर आज 15 जनवरी को जनपद अंबेडकरनगर सहित प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत जहांगीरगंज से बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ रवाना हुए।कार्यकर्ताओं के इस विशाल काफिले को नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष सुनीता देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बसपा समर्थकों ने पार्टी के झंडे हाथों में लेकर गगनभेदी नारे लगाए और बहन मायावती के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर 10 बसों के साथ-साथ सैकड़ों चार पहिया वाहन अयोध्या के लिए रवाना हुए, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।मौके पर मौजूद आलापुर विधानसभा के संयोजक, पिछड़ा वर्ग एवं भाईचारा कमेटी तथा जिला पंचायत सदस्य (रामनगर पूर्वी) प्रत्याशी जयप्रकाश मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2026 और मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, भाईचारे को और सशक्त बनाने तथा बहुजन समाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि बहन मायावती का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं बल्कि संकल्प दिवस है, जिस दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से एकजुट होकर आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।इस अवसर पर आलापुर विधानसभा अध्यक्ष बलराम निषाद, जिला उपाध्यक्ष छेदीराम मौर्य, विजेंद्र मिश्रा, हरेंद्र निषाद, रमेश गौतम, रामचन्द्र वर्मा, गुड्डू चौबे, रामकोमल भास्कर, भगवान सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बसपा समर्थकों ने अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।
Comments

Tampilkan

  • बसपा सुप्रीमो के जन्मोत्सव के लिए रवाना बसपाई,चेयरमैन सुनीता देवी ने दिखाई हरी झंडी, जयप्रकाश मौर्य ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular