दैनिक शाक्य समाचार
रिपोर्टर -माणक माली धारणा
धारणा । स्थानीय सीनियर विद्यालय धारणा में नवनिर्मित भवन में सरपंच प्रतिनिधि गणपत सिंह राठौड़,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बीजाराम मेघवाल,प्रधानाचार्य रामनिवास दिवाकर तथा स्टाफजन के सानिध्य में रसोई घर निर्माण हेतु नींव रखी गई।पूजन कार्यक्रम के पश्चात् सभी का मीठा मुंह करवाया गया।यह कार्य जन सहयोग से किया जा रहा है।जिसमें गांव के 36 कौम के लोग शामिल हैं lउन सभी के आर्थिक सहयोग से किचन का निर्माण किया जा रहा है जो इससे विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था रहेगी,साथ में ही सभी भौतिक सुविधाएं देने के लिए ग्रामीणों ने अपने-अपने सुझाव दिए।एक सप्ताह के भीतर इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा और इसमें यदि बजट की कमी रहती है तो कई भामाशाहों ने बताया कि हम और भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं,मगर आदर्श रसोई घर स्थापित होगा तो बच्चों के बैठने,भोजन करने और एमडीएम का पूरा-पूरा लाभ लेने का अवसर प्रदान होगा।सरकार द्वारा चलाई जारी महत्वपूर्ण योजना एमडीएम को सुचारू रूप से चलाने के लिए यहां तीन कुक कम हैल्पर कार्यरत हैं।हस्तीमल,महादेव राम,मोटा राम पंवार ओमप्रकाश,सुमेरसिंह सहित सम्पूर्ण स्टाफ ने इस कार्य हेतु भूरी-भूरी प्रशंसा की और ग्रामीणजन का आभार जताया।