दैनिक शाक्य समाचार
रिपोर्टर माणक माली
पादरू ।बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त करने और अभिभावकों के साथ बच्चों की प्रगति साझा करने सहित बहुत बड़े मुख्य लक्ष्य को पूर्ण करने बाबत असाक्षर महिलाओं और पुरुषों के साथ विचार विमर्श किया गया।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2027 तक इस नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु असाक्षर व्यक्ति साक्षर होने के लिए काफी हद तक रुचि दिखा रहे हैं,वे पत्र पत्रिकाएं पढ़ने,उल्लास एप तथा पुस्तक के माध्यम से ज्ञान बटोरने हेतु प्रयासरत हैं।स्वयंसेविका मंजू देवी सेन व प्रियंका ने महिलाओं को विशेष मोटिवेशन देने के साथ अध्ययन करने में और अक्षर ज्ञान हेतु खास प्रयास किया जो काबिले तारीफ है।साक्षरता प्रभारी मोटा राम पंवार द्वारा धारणा ग्राम पंचायत में चूली बेरा,नयापुरा,निंबाला,तांडा बेरा सहित संपूर्ण क्षेत्र में साक्षरता की अलख जगाई,जिस पर सरपंच प्रतिनिधि गणपत सिंह राठौड़,बीजा राम चौहान,रामनिवास दिवाकर और प्रधानाचार्य सहित ग्रामीण जनों ने अति सराहना की।जन-जन हो साक्षर और संपूर्ण भारत को साक्षर व जय साक्षरता के जयकारे लगाए गए।