Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

शीतलहर से बचाव हेतु थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारा ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरण कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक

बुधवार, 21 जनवरी 2026, जनवरी 21, 2026 WIB Last Updated 2026-01-21T13:20:41Z
दैनिक शाक्य समाचार
शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती - थाना मुंडेरवा परिसर में आज शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सभी ग्राम चौकीदारों को कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में अवगत कराया गया तथा ड्यूटी के दौरान सतर्क रहकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान थाना स्थानीय के उपनिरीक्षक जावेद खान मिथिलेश मिश्रा हेड मुहर्रिर विनय कुमार का0 मुंशी पंकज कुमार त्रिपाठी सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम चौकीदारों को ठंड के मौसम में राहत प्रदान करना एवं उनके मनोबल को बढ़ाना रहा। उपस्थित ग्राम चौकीदारों द्वारा इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Comments

Tampilkan

  • शीतलहर से बचाव हेतु थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारा ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरण कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज