-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

स्वयं सहायता समूह के सदस्यों /पदाधिकारियों का तीन दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया!!

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T14:42:13Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दानवीर सिंह 

आसफपुर ( बदायूं ) - स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों / पदाधिकारियों का तीन दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।ग्रामीण विकास मंत्रालय ( प्रशिक्षण अनुभाग ) भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित वित्तीय वर्ष 2025- 26 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षक बुद्ध सेन राजपूत , हेमलता राजपूत , सुमन सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की लगभग 90 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।यह समूचा कार्यक्रम एक साथ तीन बैचों में कराया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह व आकाश कुमार , अमित कुमार , रामगोपाल कश्यप आदि सहयोग कर रहे हैं ।यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
Comments

Tampilkan

  • स्वयं सहायता समूह के सदस्यों /पदाधिकारियों का तीन दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular