-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बार-बार की झंझट खत्म 7500 kg तक के हल्के व्यावसायिक वाहनों का कराया जाएगा अब वन टाइम टैक्स।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 21, 2026 WIB Last Updated 2026-02-22T02:00:55Z
दैनिक शाक्य समाचार 
अभयराज सिंह 
 बदायूं-उप संभागीय परिवहन कार्यालय के परिसर में ''परिवहन मेला'' का आयोजन कर ,हल्के व्यावसायिक वाहनों का एक बारीय कर जमा कराने के लिए और परिवहन विभाग की आकर्षक छूट के बारे में संगोष्ठी कर अवगत कराया गया। दिनांक 30.1. 2026 से लागू शासनादेश में हल्के परिवहन यानो पर एक बारीय कर की दर के लिए भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दो पहिया मोटरसाइकिल( बाइक टैक्सी) यान के मूल्य का 12.5%, तिपहिया मोटर कैब (ऑटो रिक्शा) यान के मूल्य का 7% ,10 लाख रुपए तक मूल्य के मोटर केब और मैक्सी कैब( तिपहिया मोटर कैब को छोड़कर) मूल्य का 10.50 प्रतिशत ,10 लख रुपए से अधिक के मूल्य के मोटर कैब और मैक्सी कैब ( तिपहिया मोटर कब को छोड़कर) यान के मूल्य का 12.50 प्रतिशत, संनिर्माण उपस्कर यान या विशेष प्रयोजन यान के लिये यान के मूल्य का 6% ,3000 किलोग्राम तक GVW होने पर यान की मूल्य का 3%, 3000 किलोग्राम से अधिक और 7500किलोग्राम तक GVW के लिए- यान के मूल्य का 6% और पूर्व से रजिस्टर्ड यानो पर एक बारीय कर की गणना पूर्व अवधि के प्रत्येक वर्ष के लिए एक बारीय कर की धनराशि में 8% की छूट देकर की जाएगी, परंतु यह छूट 75 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। पूर्व से पंजीकृत गैर परिवहन यान के परिवहन यान में परिवर्तन होने की दशा में एक बारीय कर यान के मूल्य के 2.5 प्रतिशत अतिरिक्त रूप से संदेय होगा । इसके अलावा मोटर वाहन सड़क दुर्घटनाओं के लिए आर्थिक सहायता के संबंध में हिट एंड रन मोटर वाहन सड़क दुर्घटना 1 अप्रैल 2022 के संबंध में चर्चा की गई और राहवीर योजना के बारे में जो की 21 अप्रैल 2025 से लागू है और 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी ।गोल्डन ऑवर और कैशलैस ट्रीटमेंट स्कीम, इलेक्ट्रिकल व्हीकल( EV) के रजिस्ट्रेशन फीस ,टैक्स और सब्सिडी के बारे में विस्तार से श्री असीम सिद्दीकी प्रधान सहायक एवं श्री ज्ञानेंद्र सागर, वरिष्ठ सहायक के द्वारा विस्तार पूर्वक जन सामान्य को बताया गया, परिवहन मेले के दौरान श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/ प्रवर्तन) श्री अभिनव चौधरी यात्री/माल कर अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • बार-बार की झंझट खत्म 7500 kg तक के हल्के व्यावसायिक वाहनों का कराया जाएगा अब वन टाइम टैक्स।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular