-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

हिन्दू रक्षा दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मस्जिद-मदरसों की जांच की मांग

रविवार, 7 जून 2026, जून 07, 2026 WIB Last Updated 2026-06-07T08:38:01Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
बदायूं:हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष हरिओम मथुरिया ने शुक्रवार को जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंपकर बरेली-मथुरा रोड स्थित आरफीन मस्जिद एवं अन्य मदरसों, मस्जिदों तथा जियारतों की वैधानिक जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा समय-समय पर यह आशंका व्यक्त की जाती रही है कि कुछ संस्थान बिना आवश्यक वैधानिक अनुमतियों, पंजीकरण अथवा निर्धारित सरकारी मानकों के संचालित हो रहे हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण भी किए गए हैं।
हिन्दू रक्षा दल ने ज्ञापन के माध्यम से 5 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है:
1. आरफीन मस्जिद व अन्य संस्थानों की राजस्व, शिक्षा व संबंधित विभागों से विस्तृत जांच कराई जाए।
2. संस्थानों के वैध पंजीकरण, मान्यता व प्रशासनिक अनुमतियों को सत्यापित किया जाए।
3. सरकारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि, सड़क, नाला आदि पर अवैध निर्माण पाए जाने पर तत्काल हटवाया जाए।
4. अवैध रूप से संचालित संस्थानों पर कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई हो।
5. कानून व्यवस्था व पारदर्शिता के लिए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
जिलाध्यक्ष हरिओम मथुरिया ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी धर्म विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि कानून के समान अनुपालन तथा सार्वजनिक हित में की जा रही है। उन्होंने जनहित में शीघ्र जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर "पिंकी चौधरी" के निर्देश पर दिया गया। नगर अध्यक्ष यश जोशी. नगर उपाध्यक्ष लव कुश शर्मा, करन साहू, नंद लाल. शिवम मथुरिया. विशाल. पंकज साहू, दिनेश राठौर. एड आलोक जोशी, ऋषभ सागर, नितिन, अंकित, चंद्र पाल, जय प्रकाश, लालू, सुरेंद्र, राजू, ब्रजेश राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे!
Comments

Tampilkan

  • हिन्दू रक्षा दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मस्जिद-मदरसों की जांच की मांग
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular