-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

आर्यभट्ट गणित परीक्षा में आरपीएम के दिव्यांशु ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 03, 2026 WIB Last Updated 2026-02-03T15:36:29Z
दैनिक शाक्य समाचार
शैलेश श्रीवास्तव
गोरखपुर - सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्यभट्ट गणित परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। जिसमें लाखों छात्र-छात्राएँ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं लेकिन प्रत्येक ज़ोन से केवल शीर्ष 100 बच्चों का ही चयन होता है । इस सत्र में आयोजित आर्यभट्ट गणित परीक्षा के परीक्षा परिणाम सीबीएसई ने जारी कर दिया है गोरखपुर से आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में कक्षा 10वीं के छात्र दिव्यांशु मिश्रा को इस परीक्षा में सफलता मिली है। प्रयागराज ज़ोन में टॉप 100 में दिव्यांशु को 28वाँ स्थान मिला है तथा गोरखपुर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ चेयरमैन अजय शाही ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रयागराज ज़ोन के लाखों छात्र छात्राओं में शीर्ष 100 में आना सम्मान की बात है । गोरखपुर जनपद में हज़ारों छात्र छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था परंतु गोरखपुर जनपद से अकेले दिव्यांशु मिश्रा का चयन ही हुआ है। यह आरपीएम एकेडमी विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही गर्व का विषय है दिव्यांशु की इस शानदार उपलब्धि पर आरपीएम एकेडमी समूह के चेयरमैन अजय शाही डायरेक्टर आराधना शाही डारेक्टर अरिहंत शाही गरिमा शाही प्रधानाचार्य रवि श्रीवास्तव सहित पूरे विद्यालय परिवार ने दी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए दिवांशु के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Comments

Tampilkan

  • आर्यभट्ट गणित परीक्षा में आरपीएम के दिव्यांशु ने बढ़ाया गोरखपुर का मान
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular