दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विशेष अभियान के तहत खलीलाबाद के विभिन्न चौराहों पर अवैध रुप से वाहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई तथा सड़क के किनारे किए गये अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग वाहन स्टैण्ड द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया इस पहल का उदेश्य सड़क मार्गो एवं चौराहों के आसपास विशेष रुप से सफाई कार्य कराया गया आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने नशे की हालत में गाड़ी न चलाने वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें।