दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ "राजू भैया" ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में अपने परिजनों को खोने वाले कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस बंधाया।विधायक आशुतोष मौर्य शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। उन्होंने अलग-अलग गाँवों में पहुँचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।इस दौरान विधायक के साथ मुख्य रूप से हरिओम पाराशरी, नीटू पाल, निगमेश्वर मिश्रा, राधेश्याम सागर और दिनेश राजपूत सहित अनेक स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों को ढाँढस बंधाया।