-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

“साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत 4 परिवारों में हुआ सुलह समझौता टूटते रिश्तों को मिला नया सहारा

रविवार, 7 जून 2026, जून 07, 2026 WIB Last Updated 2026-06-07T16:45:56Z
“साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत 4 परिवारों में हुआ सुलह समझौता टूटते रिश्तों को मिला नया सहारा

दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित “साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना में 4 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराया गया। इस पहल के माध्यम से टूटते रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करते हुए कई परिवारों को पुनः एकजुट किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस दौरान महिला कांस्टेबल विनिता सिंह, रम्भा यादव तथा काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की उपस्थिति में आए मामलों की सुनवाई की गई। परामर्श केन्द्र में आए चारों मामलों में पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवादों के चलते रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच चुके थे। काउंसलिंग टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने आपसी संवाद स्थापित कराने एवं मतभेद दूर करने के बाद सभी पक्ष पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए। इसके उपरांत आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
महिला थाना परिवार परामर्श केन्द्र की इस पहल को सामाजिक समरसता एवं परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments

Tampilkan

  • “साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत 4 परिवारों में हुआ सुलह समझौता टूटते रिश्तों को मिला नया सहारा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular