अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता, 46 किलो डोडा छिलका के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
बदायूं, 7 जून 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 46 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 6 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस टीम ने शनिवार 7 जून को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने गभियाई नंगला जाने वाले कच्चे चकरोड पर सरकारी नलकूप के पास से दो लोगों को पकड़ा।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. जयपाल पुत्र रामचरन, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम गभियाई नंगला, थाना अलापुर
2. बदन सिंह पुत्र कन्हई लाल, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी ग्राम गभियाई नंगला, थाना अलापुर
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास अफीम की खेती का सरकारी लाइसेंस है। अफीम निकालने के बाद बचे डोडा छिलके की कुछ मात्रा उन्होंने नष्ट न कर छिपाकर रख ली थी, जिसे रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को बेचकर खर्च चलाते थे।
इस संबंध में थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक माधौसिंह बिष्ट, उ0नि0 गौरव कुमार, हे0का0 कमलेश कुमार, हे0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 रमेश, का0 अजीत कुमार शामिल रहे।