Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

आलापुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक, बलराम निषाद ने SIR कार्यों को गंभीरता से पूरा करने की अपील की

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 02, 2026 WIB Last Updated 2026-02-02T12:08:03Z
दैनिक शाक्य समाचार 

आलापुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानसभा अध्यक्ष बलराम निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं को इससे जुड़े सभी कार्यों को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।विधानसभा अध्यक्ष बलराम निषाद ने कहा कि SIR प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बलराम निषाद ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है। ऐसे हालात में बहुजन समाज पार्टी ही जनता की वास्तविक आवाज बनकर उभर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और सेक्टर स्तर पर मजबूती से संगठन खड़ा करने और पूरी एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।उन्होंने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने की अपील की। उनका कहना था कि जनसंपर्क अभियान से न सिर्फ मतदाता सूची मजबूत होगी, बल्कि आगामी चुनावों के लिए पार्टी का आधार भी और सुदृढ़ होगा।विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दल SIR प्रक्रिया को लेकर सक्रिय हैं और बसपा भी पूरी ताकत के साथ इस अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील करते हुए कहा कि यदि संगठन मजबूत रहेगा, तो बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।बैठक के दौरान बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य (प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर पूर्वी), जिला उपाध्यक्ष छेदीराम मौर्य, विजेंद्र मिश्रा, रमेश गौतम, रामचन्द्र वर्मा (प्रधान) आदि कार्यकर्ताओं ने भी SIR अभियान को सफल बनाने और पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया।
Comments

Tampilkan

  • आलापुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक, बलराम निषाद ने SIR कार्यों को गंभीरता से पूरा करने की अपील की
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज