महुली पुलिस की तत्परता से 2 वर्षीय बच्ची 3 घंटे में सकुशल बरामद
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - थाना महुली पुलिस की सक्रियता से एक 2 वर्षीय लापता बच्ची को मात्र 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महादेवा थाना मेहदावल निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद इस्माइल की पुत्री इकरा उम्र लगभग 2 वर्ष शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई बच्ची के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका
सूचना मिलते ही थाना महुली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू की इसी दौरान नापता पुलिया के पास एक बच्ची मिलने की सूचना प्राप्त हुई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सत्यापन करने पर उक्त बच्ची इकरा पाई गई
पुलिस द्वारा बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना महुली पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया इस कार्यवाही से पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता का सकारात्मक संदेश आमजन में गया है