-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

शांति भंग करने वाले 22 लोग गिरफ्तार, चार थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-04-30T13:08:57Z
दैनिक शाक्य समाचार 
यशवीर सिंह 

बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के चार थानों की पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थाना इस्लामनगर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रमोद, यशपाल, अरविंद, महेंद्र, जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, नीरेश उर्फ गौतम, हरीश, जगदीश और चंद्रवीर शामिल हैं। सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत पकड़ा गया।

थाना उसहैत पुलिस ने वार्ड नंबर 5 के नन्हे, नवी हसन और इमरान को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

थाना कुँवरगाँव पुलिस ने कुआँडाडा के वीरत्न, छोटेलाल, अंकित और फरीदपुर चकोलर निवासी आशीष को पकड़ा।

थाना मुजरिया पुलिस ने फैतुल्लागंज के श्याम सिंह उर्फ भूरे, हृदेश, कृपाल सिंह, महिपाल और जुगुनू को गिरफ्तार किया।

सभी युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह शामिल रहे।
Comments

Tampilkan

  • शांति भंग करने वाले 22 लोग गिरफ्तार, चार थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular