बदायूं: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 वारंटी व अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग में 8 पकड़े
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार 21 अप्रैल 2026 को कई कार्रवाई की।
*थाना वजीरगंज:* पुलिस ने मु.अ.सं. 380/17 धारा 323/325/504 आईपीसी में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में साहब खां पुत्र प्यारे खां, जुऐव खां पुत्र साहब खां और जुबेर खां पुत्र साहब खां, सभी निवासी ग्राम निजामपुर थाना वजीरगंज शामिल हैं।
*थाना उझानी:* पुलिस ने मु.अ.सं. 536/2024 धारा 125/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अभय कुमार श्रीवास्तव उर्फ रेम्बो पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला किलाखेड़ा कस्बा उझानी को एक 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। तमंचा बरामदगी पर धारा 3/25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*शांति व्यवस्था भंग करने पर 8 गिरफ्तार:* जिले के विभिन्न थानों से कुल 8 लोगों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
1. *थाना फैजगंज बेहटा:* रिंकू सिंह पुत्र भोजपाल और सूरजपाल पुत्र भोजपाल निवासी ग्राम नगला जैतपुर को गिरफ्तार किया गया।
2. *थाना बिनावर:* मदन पुत्र जोधीराम निवासी ग्राम मिधोनिया को पकड़ा गया।
3. *थाना दातागंज:* सुनील कुमार उम्र 30 वर्ष, विनीत कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्रगण राममूर्ति निवासी ग्राम छछऊ और अरविन्द पुत्र मेघराज निवासी ग्राम साबितगंज को गिरफ्तार किया।
4. *थाना कुंवरगांव:* देशराज पुत्र रामदीन निवासी ग्राम बनगढ़ और अफजाल पुत्र इलियास निवासी मढिया भांसी रोड कस्बा कुंवरगांव को गिरफ्तार किया गया।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित
न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।