-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

विवेक मौर्य की पहल पर अकबरपुर को बड़ी सौगात, ₹5.50 करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

सोमवार, 20 अप्रैल 2026, अप्रैल 20, 2026 WIB Last Updated 2026-04-20T13:51:40Z
विवेक मौर्य की पहल पर अकबरपुर को बड़ी सौगात, ₹5.50 करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

दैनिक शाक्य समाचार 

परिवहन मंत्री से मुलाकात के बाद मिला आश्वासन, बस अड्डे के लिए ₹32 करोड़ की मंजूरी पर जताया आभार



अकबरपुर/अंबेडकरनगर, अवगत हो कि 19 अप्रैल 2026। क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता व समाजसेवी विवेक मौर्य की पहल पर अकबरपुर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उनके प्रयासों से नगर में ₹5.50 करोड़ की लागत से आधुनिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।इस संबंध में विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर अकबरपुर में बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बदलते परिवहन परिदृश्य में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक हो गई है।विवेक मौर्य की इस मांग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए विभागीय प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने परिवहन मंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में परिवहन सेवाओं और आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।इसके साथ ही विवेक मौर्य ने अकबरपुर में लंबे समय से लंबित और बहुप्रतीक्षित नए बस अड्डे के निर्माण के लिए ₹32 करोड़ की मंजूरी मिलने पर परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी प्रदान करेगी।मौर्य ने यह भी बताया कि परिवहन मंत्री की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि अकबरपुर में परिवहन सुविधाओं के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले समय में यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।
Comments

Tampilkan

  • विवेक मौर्य की पहल पर अकबरपुर को बड़ी सौगात, ₹5.50 करोड़ से बनेगा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular