-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

वजीरगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी की 6 साइकिलें और गैस सिलेंडर बरामद

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026, अप्रैल 23, 2026 WIB Last Updated 2026-04-23T14:58:34Z
वजीरगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी की 6 साइकिलें और गैस सिलेंडर बरामद

दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल


वजीरगंज बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में हो रही साइकिल चोरियों की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की 6 साइकिलें और एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
थाना वजीरगंज पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम भगौल के पास पुराने बंद पड़े ईंट भट्टे की झाड़ियों में चोरी की साइकिलें छिपा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दीपक पुत्र नरेश (निवासी वीरमपुर) को गिरफ्तार कर लिया।

कोचिंग सेंटर और बैंक के बाहर से की थी चोरी
पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीपक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 12 और 16 अप्रैल को वजीरगंज के एक कोचिंग सेंटर से दो साइकिलें, ग्रीन हाउस के पास से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के सामने से एक और अन्य स्थानों से कुल 6 साइकिलें तथा एक इण्डेन गैस सिलेंडर चोरी किया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर सारा सामान बरामद कर लिया है।

दर्ज है आपराधिक इतिहास
पकड़े गए अभियुक्त दीपक के खिलाफ पहले से भी मारपीट और धमकी देने (धारा 323/324/504/506) के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने ताज़ा मामले में चोरी की धाराओं (303(2) व 317(2) BNS) के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
इस कामयाबी में उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल प्रविन्द्र कुमार की मुख्य भूमिका रही।
Comments

Tampilkan

  • वजीरगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी की 6 साइकिलें और गैस सिलेंडर बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular