-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जहांगीरगंज में सफाई नायक बने अफसर, वार्ड नंबर 9 में फैली गंदगी करती बहुत कुछ बयाँ!

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T11:55:01Z
जहांगीरगंज में सफाई नायक बने अफसर, वार्ड नंबर 9 में फैली गंदगी करती बहुत कुछ बयाँ!

दैनिक शाक्य समाचार
बृजभान यादव


अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड नंबर 9 नेवारी दुराजपुर में साफ-सफाई को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन का ढोल पीट रही है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदार अफसर और चेयरमैन साहब शायद इस मिशन को सिर्फ पोस्टर तक ही सीमित मान बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है, जिससे इलाके में मच्छरों ने बाकायदा अपना “स्थायी निवास प्रमाण पत्र” बनवा लिया है। हालात ऐसे हैं कि गंदगी के बीच लोग बीमारी से जूझ रहे हैं और नाला अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। वार्ड नंबर 9 के ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी पूरी ईमानदारी से कर देंगे। जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, वही कंधे फिलहाल जिम्मेदारी उठाने के बजाय शायद आराम फरमा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत चेयरमैन यदि चाहें तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है, लेकिन फिलहाल जनता को गंदगी में झोंकने का काम जारी है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई कदम उठाते हैं या फिर नाला, मच्छर और बीमारी मिलकर अगली पंचायत बैठक तक इंतजार करेंगे। फिलहाल ग्रामीणों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या सफाई होगी या सिर्फ बयानबाजी की झाड़ू चलेगी!
Comments

Tampilkan

  • जहांगीरगंज में सफाई नायक बने अफसर, वार्ड नंबर 9 में फैली गंदगी करती बहुत कुछ बयाँ!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular