नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत जनपद में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सीडीपीओ कार्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को जागरूक सजग एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से लघु नाटिका लोकगीत लोकनृत्य मानव श्रृंखला रंगोली एवं जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेंहदावल क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र कौलपुर में लघु नाटिका का मंचन किया गया जबकि तुलसीपुर में लोकनृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया हैंसर परियोजना कार्यालय पर रंगोली एवं मानव श्रृंखला बनाकर सामाजिक जागरूकता फैलायी गयी इसके अलावा बघौली क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पचेठी और सिहटिकर सहित जनपद के सभी केंद्रों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा और पोषण के प्रति जागरूक किया गया इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ सुरक्षित सुपोषित नारी के संदेश को जन जन तक पहुंचाया गया और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाया