-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर में आयोजित हुई शिक्षा चौपाल, निपुण भारत मिशन व नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

शनिवार, 18 अप्रैल 2026, अप्रैल 18, 2026 WIB Last Updated 2026-04-18T13:57:49Z
दैनिक शाक्य समाचार 
यशवीर सिंह 

बिसौली: विकास क्षेत्र बिसौली की न्याय पंचायत नागपुर भानपुर की शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर में किया गया। निपुण भारत मिशन के तहत नामांकन बढ़ाने, बच्चों को निपुण बनाने तथा अभिभावकों व सामुदायिक सहयोग से विद्यालय व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी व टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर न्याय पंचायत के निपुण विद्यालय मिठामई के छात्र एवं स्टाफ को सम्मानित किया गया। आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर के छात्र एवं स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। साथ ही न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से उत्कृष्ट छात्रों और विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालयों को निपुण बनाने तथा नवीन सत्र में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक नामांकन करने का प्रयास करें। टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन की मांग रखी और कहा कि शिक्षकों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भी संबोधित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सचिन कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व श्री सुंदर कांड आयोजन समिति बिसौली द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में न्याय पंचायत नागपुर भानपुर के प्रत्येक विद्यालय से शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य के.पी. सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा, आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष यतींद्र शर्मा, ग्राम प्रधान पंकज राणा, अमित शर्मा, रूपाली सिंघल, एआरपी सचिन मिश्रा, एआरपी रानी, एआरपी सौरभ पाठक, अनुदेशक इंदु रानी, पूनम, हरीश, संदीप गुप्ता, रतिराम शर्मा, रवि , ओमेंद्र यादव, अवनीत सक्सेना, उमेश जी, सुधांशु सक्सेना, नीरव दुबे, विजय कुमार, सुधीर यादव, त्रिभुवन सिंह, प्रशांत सक्सेना, गुलाब शंकर, सुबोध मिश्रा, कोमल, नीतू, मंजू रानी, चंचल, पूजा, अभिलाषा, शेफाली गोयल, मुकेश, तेजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा व साहू सावेंद्र गुप्ता ने किया।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर में आयोजित हुई शिक्षा चौपाल, निपुण भारत मिशन व नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular