-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली, कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T08:54:54Z
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (दैनिक शाक्य समाचार): नवीन मंडी स्थल की बाउंड्री के पास नगर पालिका द्वारा डंप किए गए कूड़े के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पास ही स्थित कोलतार (डामर) डिपो इसकी चपेट में आ सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
मामले की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव रंजीत मौर्य ने तत्काल नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद से संपर्क कर पानी के टैंकर मंगवाए। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि टैंकरों से उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। आखिर में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।

मंडी सचिव रंजीत मौर्य ने जताई आपत्ति
हादसे के बाद मंडी सचिव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मंडी परिसर की बाउंड्री के आसपास कूड़ा डालना असुरक्षित है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन से वार्ता की और स्पष्ट किया कि भविष्य में बाउंड्री के पास कूड़ा नहीं डाला जाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली, कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular