दैनिक शाक्य समाचार
वीरसिंह शाक्य
बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य 'राजू भैया' ने मंगलवार को बिसौली में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, राशन और पुलिस से जुड़ी शिकायतें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया और शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में तमाम कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराना ही उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर कई प्रकरणों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विधायक राजू भैया ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का समय से समाधान हो सके।