-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ग्रामीण बने फायर ब्रिगेड

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026, अप्रैल 21, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T12:35:40Z
अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ग्रामीण बने फायर ब्रिगेड

*दैनिक शाक्य समाचार* 
बृजभान यादव 

आलापुर (अम्बेडकरनगर) थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम इटौंरी बुजुर्ग मे पंचायत भवन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बांस कोठी में अचानक भीषण आग लग गई। मालूम हो बांस कोठी के अगल बगल कई लोगों का रिहायशी मकान होने से लोग दहशत में आ गए देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के अथक प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
Comments

Tampilkan

  • अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ग्रामीण बने फायर ब्रिगेड
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular