-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बदायूँ, कुवरगांव पुलिस ने शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026, अप्रैल 17, 2026 WIB Last Updated 2026-04-17T13:01:38Z
बदायूँ, कुवरगांव पुलिस ने शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 

कुवरगांव (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुवरगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना कुवरगांव पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को चेकिंग के दौरान ग्राम दराबनगर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त इकरार पुत्र बच्चन, निवासी ग्राम भैंसामई, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा (315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
लम्बा है आपराधिक इतिहास:
पकड़ा गया युवक इकरार एक अभ्यस्त अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ थाना कुवरगांव में हत्या के प्रयास (307 IPC), गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में करीब 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह साल 2008 से ही विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कुवरगांव पर मु0अ0सं0- 049/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया हैह
Comments

Tampilkan

  • बदायूँ, कुवरगांव पुलिस ने शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular