-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में हुआ संशोधन।

शनिवार, 18 अप्रैल 2026, अप्रैल 18, 2026 WIB Last Updated 2026-04-18T09:58:37Z
दैनिक शाक्य समाचार 
अभयराज सिंह 
बदायूं - जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अवनीश राय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में निर्वाचक नामावली से संबंधित कार्यवाही चरणबद्ध ढंग से संपादित की जाएगी। इसके अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक मतदाताओं का डुप्लीकेशन हटाने (Deduplication) एवं कंप्यूटरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात 29 मई 2026 से 09 जून 2026 तक मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार करने जैसी कार्यवाहियां संपन्न की जाएंगी।
उक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 10 जून 2026 को निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस कार्यवाही को संपादित करेंगे। पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जा सके।
जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें एवं आवश्यकतानुसार अपने विवरण का सत्यापन सुनिश्चित करें।
Comments

Tampilkan

  • त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में हुआ संशोधन।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular