-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

गुरुवार, 28 मई 2026, मई 28, 2026 WIB Last Updated 2026-05-28T16:13:01Z
मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संतकबीरनगर पुलिस ने जिले के सभी जगहों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा अधिकारों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मगहर, महिला थाना ने पटखौली, थाना महुली पुलिस ने मुकुंदपुर, थाना मेहंदावल पुलिस ने समोगर एवं डड़िया चौराहा तथा थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने देउरा व छिबरा क्षेत्र में महिलाओं व छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया।
महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया
Comments

Tampilkan

  • मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular