-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सहसवान,चोरी की वारदातों का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; जेवर और नगदी बरामद

बुधवार, 27 मई 2026, मई 27, 2026 WIB Last Updated 2026-05-27T14:20:19Z
सहसवान,चोरी की वारदातों का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; जेवर और नगदी बरामद

दैनिक शाक्य समाचार 
रत्नेश कुमार 

सहसवान बदायूं। थाना सहसवान पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 जोड़ी पायल, 2 हथफूल, 6 सिक्के सफेद धातु व 2 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।  

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आज मुनेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल निवासी गवरा फिरोजपुर और मुन्ना पुत्र मकशूद निवासी चदोई, थाना इस्लामनगर को मिचौना की मंढैय्या से आगे भट्टे वाले कच्चे रास्ते के तिराहे से पकड़ा।  

*पूछताछ में कबूला:*  
1. 13 अप्रैल 2026 को ग्राम सिठौली, इस्लामनगर से सोलर प्लांट का स्टार्टर चुराकर बेच दिया।  
2. 6 अप्रैल 2026 को थाना सहसवान के ग्राम अमनपुर में घर का ताला तोड़कर चोरी की। बरामद 2 जोड़ी पायल उसी चोरी की है।  
3. 10 फरवरी 2026 को मुनेन्द्र ने अकेले थाना उघैती के ग्राम शराय सावल में घर में घुसकर चोरी की। बरामद 1 जोड़ी पायल, हथफूल व 6 सिक्के उसी घटना के हैं।  

*आपराधिक इतिहास:* मुन्ना पर हत्या, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। मुनेन्द्र पर एनडीपीएस, चोरी व आर्म्स एक्ट के 8 मुकदमे हैं।  

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रोहित सिंह, का0 उमाशंकर, का0 अजीत कुमार, का0 गौरव पंवार व का0 रोहित कुमार शामिल रहे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Comments

Tampilkan

  • सहसवान,चोरी की वारदातों का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; जेवर और नगदी बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular