-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

दातागंज गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार

बुधवार, 27 मई 2026, मई 27, 2026 WIB Last Updated 2026-05-27T14:21:17Z
दातागंज गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 

दातागंज बदायूं। थाना दातागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ मटरू को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।  

एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने राधाकृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना दातागंज को नगरिया से फिरोजपुर मार्ग पर श्मशान के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।  

आरोपी गैंगस्टर एक्ट मु0अ0सं0 179/26 में वांछित था। बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज में मु0अ0सं0 181/2026 धारा 3/25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।  

*आपराधिक इतिहास:* राधाकृष्ण पर मारपीट, एनडीपीएस, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 4 मुकदमे दर्ज हैं।  

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 नाहर सिंह व टीम शामिल रही।
Comments

Tampilkan

  • दातागंज गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular