महुली पुलिस ने चोरी की टीवीएस एक्सएल बरामद की बाल अपचारी बालिका निरुद्ध
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - थाना महुली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी बालिका को निरुद्ध कर उसके कब्जे से चोरी की गई टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल बरामद की है कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा संख्या 202/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित बाल अपचारी बालिका को सिरसिया चौराहे के पास से निरुद्ध किया उसकी निशानदेही पर सुरस देवरिया के पास से चोरी की टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल बरामद की गई पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को वादी लव सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी पिपरा पोस्ट ओनिया थाना महुली ने अपने घर से टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत के आधार पर थाना महुली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी पूछताछ में बाल अपचारी बालिका ने बताया कि उसने पिपरा क्षेत्र से टीवीएस एक्सएल चोरी की थी वाहन में तेल समाप्त हो जाने के कारण उसे सुरस देवरिया के पास सड़क किनारे छोड़ दिया गया था बरामद वाहन का नंबर यूपी 58 एएच 5378 बताया गया है कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव कांस्टेबल अजीत गुप्ता एवं कांस्टेबल विजय गौतम शामिल रहे