-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

नाबालिग से बलात्कार मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार बखिरा पुलिस की कार्रवाई

मंगलवार, 26 मई 2026, मई 26, 2026 WIB Last Updated 2026-05-26T11:27:23Z
नाबालिग से बलात्कार मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार बखिरा पुलिस की कार्रवाई

दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संत कबीर नगर - थाना बखिरा पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले मे भगोड़े एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है यह कार्रवाई महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत की गई पुलिस के अनुसार थाना बखिरा में दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026 में धारा 64(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त आजाद पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम खुरजहना थाना बखिरा को मंगलवार को नन्दौर चौराहे से गिरफ्तार किया गया मामले में पीड़िता ने 21 मई 2026 को थाना बखिरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त ने जबरन दुष्कर्म किया तथा धमकी दी साथ ही उलाहना देने पर अभियुक्त के परिजनों द्वारा गाली गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी प्रभारी निरीक्षक बखिरा के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्रा एवं हेड कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे
Comments

Tampilkan

  • नाबालिग से बलात्कार मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार बखिरा पुलिस की कार्रवाई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular