-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बदायूँ में बकरीद को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त

मंगलवार, 26 मई 2026, मई 26, 2026 WIB Last Updated 2026-05-26T15:34:33Z
बदायूँ में बकरीद को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 


बदायूँ। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जिले में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य और व्यस्ततम बाजारों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना और आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना जागृत करना है।

प्रमुख चौराहों और सर्राफा बाजारों का लिया जायजा

अधिकारियों का यह काफिला शहर के सबसे व्यस्त इलाकों लावैला चौक, छः सड़का, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार और हलवाई चौक जैसी प्रमुख जगहों से होकर गुजरा। अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश:
रोजाना होगी फुट पेट्रोलिंग: त्योहारों के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों को प्रतिदिन शहर में सक्रिय रहकर फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
जाम से मिलेगी मुक्ति: शहर में कहीं भी यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रत्येक मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

रात्रि गश्त पर विशेष जोर: त्योहारों के दौरान रात में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस की मोबाइल वैन और रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को विशेष सतर्कता के साथ लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है।

यह अधिकारी रहे मौजूद
इस पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम सहसवान रिपुदमन सिंह, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सहित कोतवाली व सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों के दौरान खलल डालने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
Comments

Tampilkan

  • बदायूँ में बकरीद को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular