ऑनलाइन गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - आगामी त्योहारों कानून-व्यवस्था जनसुनवाई एवं तकनीकी कार्यों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक समस्त क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी डायल 112 यातायात साइबर थाना अग्निशमन विभाग सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए बकरीद के दौरान कुर्बानी स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी सुनिश्चित कराने और शासन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों के सहयोग से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के निर्देश दिए साथ ही त्योहार के मद्देनजर रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश भी जारी किए गए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर हेलमेट हैंडसेट सहित सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए लापरवाही या सूचना छिपाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई इसके अलावा थाना एवं चौकी स्तर पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्य बाजारों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को त्योहार के दौरान अनुशासन संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी कर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया