करे योग रहे निरोग: जेल बंदियों ने किया योगाभ्यास
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर आज दिनांक 13.06.2026 को प्रातः7 बजे से उत्तर- प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत, राजकीय ग़ाज़ीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ग़ाज़ीपुर के प्राचार्य प्रो डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में योग विशेषज्ञ सुश्री प्रतीक्षा पाण्डेय द्वारा जिला कारागार गाजीपुर में स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे एवं जेलर शेषनाथ यादव के निर्देशन पर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आरंभ में 'ओम और गायत्री मंत्र' के उच्चारण के पश्चात एरोबिक म्यूजिक के साथ विभिन्न 'योग आसनो' का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात योग निद्रा और ध्यान के साथ सत्र का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि चिंता, तनाव, अनिद्रा को दूर करने में योग एवं ध्यान का विशेष महत्व है।जेलर साहब ने योग के नित्य प्रयोग पर बल दिया।
आज के योगाभ्यास में 10 महिला एवं 100 पुरुष (110 बन्दियों) ने प्रतिभाग किया।उल्लेखनीय है कि राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा जिला कारागार में बंदियों के लिए निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है ताकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। जिसके साथ ही योग सप्ताह के पूर्व दिवस पर को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।इस अवसर उप कारपाल राजेश कुमार, रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य, डॉ इकबाल एवं अन्य स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।