दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परिवारों में हुए आकस्मिक निधनों पर गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पूरी तरह से क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने के इस दौरे में उनके साथ मुख्य रूप से हरिओम पाराशरी और प्रभाकर शर्मा "लिट्टे" समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।