दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली (बदायूं)। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के आसफपुर सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में रविवार को कई वैवाहिक समारोहों का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने ताबड़तोड़ दौरे कर कई मांगलिक कार्यक्रमों में शिरकत की। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने आसफपुर में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिद्धांत राठौर के भाई के विवाह समारोह में पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आयोजित शादियों में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों के सुखद जीवन की कामना की।इस अवसर पर विधायक के साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हरिओम पाराशरी, प्रभाकर शर्मा "लिट्टे", मयंक पाठक, रामेन्द्र प्रकाश एडवोकेट, कुलदीप राठौर और चंद्रशेखर शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।